सामाजिक सरोकार

दून नगर निगम में वार्ड बढ़ने से जनहित कार्य होंगे तेज : यूआर ममगाईं

देहरादून। देहरादून नगर निगम में वार्ड संख्या बढ़ाये जाने की कवायत को समाज सेवी यूआर ममगाईं ने सराहनीय बताया है। उन्होंने कहा है कि नगर निगम में वार्ड संख्या बढ़ाया जाना समय की मांग है। वर्तमान में मौजूद तकरीबन हर वार्ड में जनसंख्या और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी जरूरतें कहीं अधिक बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या बढ़ाये जाने से विकास कार्यों में तेजी आएगी।

देहरादून नगर निगम के सीमा विस्तार और वार्ड संख्या बढ़ाये जाने को सही ठहराते हुए यूआर ममगाईं ने कहा है कि दून के 72 नए गांवों को नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद यह बहुत जरूरी है कि वार्ड संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में नगर निगम में शामिल 60 वार्ड में पहले से ही बढ़ती आबादी और जरूरतों के कारण लोग साफ-सफाई, बिजली, पानी जैसी मूलभूत जरूरतों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनहित और विकास कार्यों में गति लाने के लिए वार्ड संख्या का बढ़ाया जाना समय की मांग के अनुरूप बेहद जरूरी है।

नगर निगम में वार्ड परिसीमन का खाका तैयार :

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून नगर निगम ने वार्ड परिसीमन का खाका तैयार कर लिया गया है। हांलाकि नगर निगम सीमा विस्तार की औपचारिकता होना अभी शेष है। नगर निगम की सीमा में वर्तमान में 60 वार्ड हैं। नए परिसीमन के बाद इनकी संख्या 70 हो जाएगी। हाल ही में नगर निगम में शामिल हुए 72 गांवों से 30 नए वार्ड बनाए जाने की पहल भी जारी है। इस तरह से नगर निगम में तकरीबन 100 से अधिक वार्ड हो जाएंगे।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Nagar Nigam, ward, Welfare Work: Ur Mamgain

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button