उत्तराखंड

इठारना गांव में जल्द दूर होगी पानी की दिक्कत : मुख्यमंत्री रावत

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत गुरूवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इठारना गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार इठारना आने पर ग्रामवासियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से उनकी कुशलक्षेम जानी। इस दौरान मुख्यमंत्री रावत कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सिला चैकी पर जलाशय निर्माण कराए जाने की घोषणा की और कहा कि इसके लिए जल्द ही सर्वे किया जाएगा। जलाशय बनने से क्षेत्र में पानी की समस्या नहीं रहेगी।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि इठारना गांव देहरादून के समीप भी है और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण है। यहां होम-स्टे को अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से बैमौसमी सब्जी, मशरूम, फल, फूल की खेती अपनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि हाल ही में नई दिल्ली में उन्होंने सुझाव दिया था कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में सड़क शब्द के स्थान पर सम्पर्क शब्द लिया जाए। इससे रोप-वे व अन्य साधनों से पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामों को जोड़ने का काम किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने इठारना इंटर काॅलेज के पुश्ता निर्माण व लैब की स्वीकृति की घोषणा की। उन्होंने कालबन व पुखई सड़क सहित कुछ अन्य मार्गों व पानी की उपलब्धता होने पर ट्यूबवैल की स्वीकृति की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने भण्डारे में किया प्रसाद ग्रहण : 

:देहरादून। मुख्यमंत्री रावत ने राजकीय इंटर काॅलेज इठारना में बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में भी जानकारी हासिल की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इठारना गांव मंदिर में आयोजित भण्डारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश में सिद्धपीठ वीरभद्र पहुंचे और वहां विधिवत पूजा अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली व समृद्धि की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Eitharna village, CM Visit

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button