राजनीतिक

थराली की जीत निकाय चुनाव की सफलता का संकेत : सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने थराली विधानसभा उप निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद थराली विधानसभा क्षेत्र की जनता को बधाई दी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उन सभी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी जिन्होंने अथक मेहनत से थराली के जन-जन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाया और पार्टी की जीत सुनिश्चित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि थराली की जनता ने सरकार के काम-काज पर भी मुहर लगाई है। उपचुनाव से पहले जनता के समक्ष विकास का जो एजेण्डा रखा गया था, उन्हें पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी।

देहरादून के बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में थराली विधानसभा उप निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी के विजयी होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सम्मान को अपना सम्मान मानकर कार्य किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयासों के परिणामस्वरूप भाजपा को विजय मिली है। आने वाले निकाय चुनावों में पार्टी की सफलता के संकेत भी थराली के चुनाव परिणाम ने दे दिये हैं।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, वित्त मंत्री प्रकाश पंत, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत, विधायक हरबंस कपूर, खजान दास, महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, सुनील उनियाल गामा एवं अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button