स्वास्थ्य
कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन ने आयोजित की वेबिनार – महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
महिला दिवस के मौके पर कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन ने महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दो विशेष वेबिनार का आयोजन किया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी देकर उन्हें जागरूक बनाना रहा।
कैन प्रोटेक्ट फाउंडेशन की अध्यक्षा एवं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमिता प्रभाकर ने वेबिनार में महिलाओं को उनके स्वास्थ्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्तन व गर्भाशय कैंसर से बचाव और रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। है।
वेबिनार में 150 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने अपनी शंकाओं का समाधान भी किया।



