स्वास्थ्य

अल्मा हार्मनी तकनीक से होगा त्वचा संबधी समस्यों का उपचार

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

त्वचा सम्बंधी समस्यों के निदान के लिए देहरादून स्थित स्किन स्टेशन क्लीनिक ने अल्मा हार्मनी तकनीक सुविधा का शुभारंभ किया। क्लीनिक की संस्थापक एवं त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति धिंगरा ने बताया कि इस तकनीक से उत्तराखंड में त्वचा सम्बंधी समस्याओं का उपचार सुलभ तरीके से मिल पायेगा।

दून के चकराता रोड स्थित स्किन स्टेशन क्लीनिक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तकनीककी विशेषताओं, इसके संभावित उपयोग और आधुनिक त्वचा चिकित्सा में लेजर आधारित उपचारों की बढ़ती भूमिका के बारे में जानकारी साझा की गई।

उत्तराखंड में अल्मा हार्मनी तकनीक की पहल से देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, मसूरी और राज्य के अन्य क्षेत्रों के लोगों को अपने क्षेत्र में ही आधुनिक त्वचा उपचार के विकल्पों के बारे में जानकारी और विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

अल्मा हार्मनी तकनीक का उपयोग त्वचा के टेक्सचर में सुधार, त्वचा के पुनरुद्धार, महीन रेखाओं और मुंहासों के निशानों जैसी चुनिंदा समस्याओं के उपचार में किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button