पीएसपीबी इंटर यूनिट चैंपियनशिप में ओएनजीसी ने लहराया परचम

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
पीएसपीबी इंटर यूनिट चैम्पियनशिप में ओएनजीसी की टीमों ने अपना परचम लहराया है। ओएनजीसी के पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड पीएसपीबी के तत्वावधान में दून के परेड ग्राउंड में आयोजित इंटर यूनिट बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल चैंम्पियनशिप की विजेता टीमों को ओएनजीसी के कार्यकारी निदेशक एवं चीफ एचआरडी शील सूद और पीएसपीबी के सलाहकार ललित वत्स ने ट्राफी प्रदान की।
सोमवार को फाइनल मुकाबलों के मौके पर कार्यकारी निदेशक ओएनजीसी शील सूद ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमें स्वस्थ रहने व टीमवर्क, अनुशासन और नेतृत्व के मूल्यों को विकसित करने मे मदद करते है। उन्होंने कहा ओएनजीसी प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल छात्रवृति योजना भी संचालित करता है।
पेट्रोलियम स्पोर्ट्स संवर्धन बोर्ड के सलाहकार ललित वत्स ने कहा कि खेल केवल जीतने का जरिया नही है बल्कि यह टीमवर्क अनुशासन और सहयोग सिखाता है।
इस मौके पर ओएनजीसी के खेल प्रमुख निशांत कुमार, अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं इंचार्ज वालीबाल अविनाश कुमार यादव, उप महा प्रबंधक विशाल कुमार शर्मा, मुख्य प्रबंधक एवं बास्केटबॉल इंचार्ज दिनेश कुमार, इंचार्ज कबड्डी जगदीप सिंह, इंचार्ज एथलेटिक प्रीतम बिंद, सुरेश रनौत, विक्रम बिष्ट, जयप्रकाश पान्डे, मनदीप ग्रेवाल, मातबर सिंह असवाल, पवन कुमार सैनी समेत कई अधिकारी, कर्मचारी व खेलप्रेमी मौजूद रहे।
वॉलीबॉल की 7 टीमों और बास्केटबॉल की 6 टीमों ने किया प्रतिभाग :
चार दिवसीय इंटर यूनिट बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल चैंम्पियनशिप में पेट्रोलियम क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रम ओएनजीसी, आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल, सीपीसीएल, ओआईएल, एओडी एवं एमआरपीएल के खिलाडियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में वालीबॉल की सात टीमें और बास्केटबॉल की छह टीमों भाग लेकर अपने खेल प्रर्दशन किया।



