खेल
अनीता और किरण नेशनल एथलेटिक्स के लिए चयनित

डीबीएल संवाददाता।
देहरादून जनपद के चकराता विकासखंड के राजकीय इंटर कॉलेज कांडोईभरम की छात्राओं अनीता और किरण के राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के चलते उनका चयन नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
ऊधामसिंह नगर जिले के रुद्रपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में 1 से 3 नवंबर 26 तक आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अनीता ने ट्रिपल जंप में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक हासिल किया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई। किरण ने 400 मीटर बाधा दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया।



