आयुष्मान भारत योजना ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त किया : राज्यपाल
हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट 2026 का दून में हुआ आयोजन

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
हिमालयी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निवारक और सामुदायिक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सशक्त किया है। हमें इलाज से पहले समाधान पर ध्यान देना होगा। यह बात राज्यपाल ले0ज0 सेवानि0 गुरमीत सिंह ने वीलोक्स मीडिया के तत्तवावधान में आयोजित हिमालयन हेल्थकेयर इनोवेशन समिट 2026 के मौके पर कही।
समिट में हिमालयी और पूर्वोत्तर राज्यों से नीति निर्माताओं, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, डॉक्टरों और संस्थानों ने भाग लेकर क्षेत्र-विशिष्ट स्वास्थ्य चुनौतियों और समाधानों पर चर्चा की। समिट के विभिन्न सत्रों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, नागालैंड, मणिपुर और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों से आए डॉक्टरों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर राज शेखर जोशी, उपाध्यक्ष, सेतु आयोग, डॉ. सुनीता टम्टा, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तराखंड; डॉ. गीता खन्ना, अध्यक्ष,एससीपीसीआर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ मौजूद रहे।



