खेल

अंडर-19 बालिका वर्ग में चकराता की टीम ने जीती ट्रॉफी

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

विद्यालयी जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका अंडर-14 वर्ग में चकराता ब्लॉक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब अपने नाम किया।

अंडर-19 बालिका वर्ग में भी चकराता की टीम विजेता रही। अंडर-17 वर्ग में टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में भी चकराता के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंडर-14 वर्ग में टीम ने तृतीय स्थान, जबकि अंडर-19 वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनायें दीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button