स्वास्थ्य

लीवर की बीमारी से बचाव के लिए समय पर करायें जांच : डा0 मयंक

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

विश्व लीवर दिवस के मौके पर मैक्स हॉस्पिटल देहरादून के डॉक्टरों ने लीवर को हेल्दी रखने के लिए समय पर जांच व जीवनशैली में बदलाव पर जोर दिया गया।

मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और लीवर ट्रांसप्लांट के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. मयंक नौटियाल ने कहा कि लीवर की बीमारियों के शुरुआती चरणों में मरीजों को कोई खास लक्षण महसूस नहीं होते। जब तक लक्षण दिखाई देते हैं, तब तक लीवर को काफी नुकसान हो चुका होता है। उन्होंने कहा कि लीवर की बीमारियों से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच और समय पर स्क्रीनिंग करवाना बेहद जरूरी है। डॉ. नौटियाल ने बताया कि समय रहते जांच करवाने से लीवर में होने वाली असामान्यताओं का शुरुआती चरण में ही पता लगाया जा सकता है।

ये लक्षण हो सकते हैं लीवर की बीमारी के संकेत :

डॉ. मयंक नौटियाल ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार थकान, पेट में बेचैनी, पीलिया त्वचा और आंखों का पीला पड़ना, जी मिचलाना, भूख न लगना, या बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन कम होने जैसे लक्षण महसूस हों, तो उन्हें तुरंत किसी स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श करना चाहिए क्योंकि ये लक्षण लीवर से जुड़ी किसी अंदरूनी समस्या का संकेत हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button