अपना दून
मॉक ड्रिल को लेकर नागरिक सुरक्षा की बैठक कल

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
महानिदेशक अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार प्रदेश की राजधानी देहरादून में 25 नवंबर, 2026 को रात 10.00 बजे दूसरी एअर रेड/ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाना है।
उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा देहरादून श्यामेन्द्र कुमार साहू ने मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर सूचीबद्ध नागरिक सुरक्षा वार्डन को नागरिक सुरक्षा मुख्यालय देहरादून में 19 नवंबर को शाम 3.00 बजे आयोजित बैठक में प्रतिभाग करने हेतु आदेशित किया है।



