ओएनजीसी ने दून नगर निगम एवं रुद्रप्रयाग पुलिस को दी सहायता सामग्री

डीबीएल संवाददाता/ देहरादून।
ओएनजीसी द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व सीएसआर के तहत जनपद देहरादून में कूड़ा उठाने वाले 78 साईकल रिक्शा और केदारनाथ यात्रा मार्ग के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस को पीवीसी टैंट, बंक बैड्स और रोड़ बैरियर आदि सामान प्रदान किया।
ओएनजीसी मुख्यालय तेल भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधान मानव संसाधन सेवाएं ओएनजीसी नीरज कुमार शर्मा ने देहरादून के महापौर सहित नगर निगम के अन्य अफसरों का स्वागत किया। प्रदान की गई सामग्री को प्रधान मानव संसाधन सेवाएं ओएनजीसी और वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी अवनीश खन्ना ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया। समूह महाप्रबंधक/इंचार्ज सीएसआर चंदन एस साजन ने दोनों सीएसआर प्रस्तावों की जानकारी दी, कार्यक्रम का संचालन ओएजीसियन एल मोहन लखेड़ा ने किया।
इस अवसर पर एचसीए नीरज कुमार शर्मा, इंचार्ज सीएसआर चंदन एस साजन, इंचार्ज जन संपर्क विशाल शर्मा, उप प्रबंधक अरुण मल्होत्रा, प्रबंधक अरुण सिंह, मैडम किम, वरिष्ठ वित्त अधिकारी संजय चंदोला, एसआई प्रमोद पेटवाल, एएसआई सागर कटारिया, बारू भट्ट, शिवालिक एजुकेशन सोशल एवं ह्यूमन रिसोर्स समिति के सचिव उत्तम सिंह रावत, प्रॉजेक्ट मैनेजर के एस रावत आदि मौजूद रहे।



