स्वास्थ्य

एचआईवी के फैलने और बचाव के तरीकों की बुनियादी जानकारी दी

उत्तराखण्ड राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी, स्वास्थ्य विभाग उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रायोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की सीबीओस एवं एनजीओ की 50 से अधिक महिलाओं ने किया प्रतिभाग

डीबीएल संवाददाता/ देहरादून।

उत्तराखण्ड राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी, स्वास्थ्य विभाग उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रायोजित प्रदेश के समुदाय आधारित संगठनों सीबीओ एवं गैर सरकारी संगठनों एनजीओ के प्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय ओरिएंटेशन मीटिंग का आयोजन जनपद देहरादून के डोइवाला ब्लॉक में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंची सीबीओ एवं एनजीओ की प्रतिभागी महिलाओं को विभागीय प्रशिक्षक चन्द्रकांता द्वारा एड्स की बीमारी से बचाव और उपचार की विस्तापूर्वक जानकारी दी गई।

सोमवार को डोईवाला ब्लॉक के रानीपोखरी स्थित सामुदायिक प्रबंधित प्रशिक्षण केन्द्र सीएमटीसी परिसर में उत्तराखण्ड एड्स कंट्रोल सोसाइटी की सहयोगी संस्था अभिव्यक्ति सोसाइटी द्वारा आयोजित ओरिएंटेशन मीटिंग में प्रशिक्षक चन्द्रकांता ने प्रतिभागी महिलाओं को एचआईवी/एड्स की बीमारी के कारणों एवं बचाव के बारे में बुनियादी जानकारी देकर जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि केवल खून की जांच से ही एचआईवी के शरीर में उपस्थिति का पता लगाया जा सकता है। यह जांच स्वास्थ्य विभाग के एकीकृत परामर्श आईसीटीसी माता-पिता से बच्चे में संक्रमण की रोकथाम पीपीटीसीटी केन्द्रों पर मुफ्त की जाती है।

इस मौके पर प्रशिक्षक चन्द्रकांता ने एचआईवी के फैलने के कारणों बचाव के तरीकों, उपचार के साथ एचआईवी पॉजिटिव व्यक्ति के अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एचआईवी की अधिक जानकारी के लिए सरकार की ओर से जारी एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्रतिभागियों को बताया गया कि प्रदेश के सभी जनपदों में स्थित डीटीओ कार्यालय से भी जानकारी एवं दूर दराज के लोगों को प्रशिक्षण के लिए आग्रह किया जा सकता है। इस दौरान प्रतिभागी महिलाओं ने प्रशिक्षक से सवाल भी किए और एचआईवी के बारे में जानकारी हासिल की। प्रशिक्षण में विभिन्न जनपदों की 50 से अधिक महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में सीएमटीसी के ब्लॉक मिशन प्रबन्धक सूरज चमोली, हरीश लखेड़ा, पीआरपी गीता शर्मा क्लस्टर की अध्यक्ष संगीता सहित प्रशिक्षक चन्द्रकांता, अभिव्यक्ति सोसाइटी की दामिनी ममगाईं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button