सामाजिक सरोकार
गंगा दिवस पर पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

गंगा दिवस के अवसर पर गंगा समग्र अभियान के तहत पौध रोपण उत्तराखंड प्रान्त कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर हरियाली को कायम रखने व प्रकृति के संरक्षण का संदेश दिया।
उत्तराखंड प्रान्त के महानगर देहरादून में कार्यकर्ताओ ने प्रान्त संयोजक अरुण जी एवं महानगर संयोजक देहरादून उमेश जिंदल जी की अगुवाई में कन्या गुरूकुल महाविद्यालय के परिसर में पौधे रोपण कर गंगा समग्र अभियान के अन्तर्गत प्रकृति को बचाये रखने में योगदान का आह्वान किया गया।

इस मौके पर आम, जामुन, आंवाला सहित कई प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधे रोपे गए।



