अपना दून

डाकपत्थर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन – सरकार पर लगाया जनहितों की अनदेखी का आरोप

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

डाकपत्थर में भूमि को खुर्द-बुर्द किए जाने के विरोधा में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।  प्रदर्शन का नेतृत्व चकराता विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया।

प्रीतम सिंह ने कहा कि डाकपत्थर की 180 एकड़ भूमि केवल जमीन का एक टुकड़ा नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की सार्वजनिक संपत्ति और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है, जिस भूमि का उपयोग क्षेत्र के विकास, रोजगार और जनहित के कार्यों में होना चाहिए, उसे निजी हितों के लिए खुर्द-बुर्द करने किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रदेश की बेशकीमती संपत्तियों को सुरक्षित रखने के बजाय उन्हें निजी हाथों में सौंपने का काम कर रही है।

पूर्व विधायक नवप्रभात ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का गठन यहां के संसाधानों, जमीन, जल और जंगलों की रक्षा तथा प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से हुआ था। लेकिन आज प्रदेश की बेशकीमती जमीनों को लेकर जिस प्रकार के फैसले लिए जा रहे हैं, उससे सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संजय किशोर ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर प्रदेश की जनता को विकास के बड़े-बड़े सपने दिखा रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश की बहुमूल्य संपत्तियों को लेकर ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं, जिनसे स्थानीय जनता के हित प्रभावित हो रहे हैं।

कार्यक्रम में पूर्व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। संचालन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button