संस्कृति एवं संभ्यता
भाई दूज पर बहनों ने की भाईयों की दीर्घ आयु की कामना

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
देहरादून जनपद के त्यूणी में भाईदूज का पर्व पूरे उल्लास व परंपरा के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों के अलावा गोरखा समाज में भी यह पूर्व पूरी आस्था के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों की दीर्घआयु की कामना की और भाईयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर घरों में पारंपरिक पकवान भी बनाये गए।



