कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए किया हवन

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
देहरादून से दिल्ली जाने वाले एक्सप्रेस-वे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यज्ञ कर हाल ही हुई दुर्घटनाओं में दिवंगत लोगों की आत्म शांति के लिए हवन किया।
मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पहुंचे और उन्होंने मोहब्बेवाला में सड़क हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए हवन और यज्ञ कर ईश्वर से प्रदेशवासियों की दीर्घआयु व बेहतरी के लिए मंगलकामनायें कीं।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र पोखरियाल, प्रदेश सचिव ओम प्रकाश सती, पूर्व पार्षद हरिप्रसाद भट्ट, रमेश कुमार मंगू, अनूप कपूर, रामकृष्ण यादव, एडवोकेट हरेन्द्र सिंह गुसाईं, सुरेश यादव, मनमोहन शर्मा, पूरण सिंह रावत, सूरत सिंह रांगड़, सूरत सिंह नेगी, वीरेन्द्र प्रसाद काला, यशपाल धीमान, हितेश चौहान सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।



