राष्ट्रीय

स्थानीय उत्पादों की मांग से अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : सीएम

मुख्यमंत्री धामी ने भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में उत्तराखण्ड दिवस समारोह में किया प्रतिभाग, उत्तराखण्ड पवेलियन का किया शुभारंभ

डीबीएल संवाददाता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2026 के अवसर पर आयोजित उत्तराखण्ड दिवस समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पवेलियन का शुभारंभ किया तथा पवेलियन में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, पारंपरिक कला एवं अन्य विशिष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पवेलियन में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर वहां प्रदर्शित उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदेश के स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों, स्वयं सहायता समूहों, उद्यमियों एवं उत्पादकों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक शिल्पकला और स्थानीय संसाधनों में आर्थिक विकास की अपार संभावनाएं निहित हैं। राज्य के पारंपरिक उत्पाद न केवल हमारी सांस्कृतिक पहचान के प्रतीक हैं, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार और आजीविका के महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला जैसे प्रतिष्ठित आयोजन उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से प्रदेश के कारीगरों, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन तथा नए बाजारों से जुड़ने के अवसर प्राप्त होते हैं। इससे स्थानीय उत्पादों की मांग बढ़ने के साथ ही प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने, पारंपरिक कौशल को संरक्षण देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। श्वोकल फॉर लोकलश् और श्लोकल टू ग्लोबलश् की भावना के अनुरूप उत्तराखण्ड सरकार भी प्रदेश के पारंपरिक उत्पादों, हस्तशिल्प और स्थानीय उद्यमों को नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक भरत सिंह चौधरी, सचिव विनय शंकर पांडेय सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button