अपना दूनउत्तराखंडराजनीतिक

ब्रेकिंग : लोकसभा चुनाव प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने किया नामांकन..

सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गढ़वाल क्षेत्र के लोकसभा चुनाव प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने किया नामांकन..

 

पौड़ी गढ़वाल : आज गढ़वाल क्षेत्र से लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन दाखिल किया है। नामांकन में रुद्रप्रयाग जिले के विभिन्न गांवों से कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

वहीं, कांग्रेस ऊखीमठ ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह नेगी ने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र के लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के नामांकन में जिस तरह से सैकड़ों कार्यकर्ताओं और हर आम जनता ने उनका समर्थन किया है, उसके लिए वह तह दिल से आभार व्यक्त करते हैं।

 

उन्होने कहा कि गढ़वाल क्षेत्र से लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को नामांकन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला है, चाहे वह युवा हों, शक्ति हों या बुजुर्ग हों, जिसमें ऊखीमठ ब्लॉक के कार्यकर्ता भी शामिल थे।

 

इस मौके पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष करमबीर कुंवर, आनंद सिंह रावत, प्रदीप धर्मवाण, रविन्द्र सिंह रावत, रणजीत रावत, रीता पुष्पवान, पूर्व विधायक मनोज रावत, के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं नामांकन में शामिल थे।

 

बसंत ऋतु का परिचयक बुरांश के फूल को शिरोधारण करे हुए लोकसभा प्रत्याशी  गणेश गोदयाल समर्थकों के साथ नए उत्साह उमंग और जोश खरोस से लोकसभा 2024 के चुनाव में विजय घोष करते हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button