इंडिया पोस्ट देश के सुदूर कोनों को जोड़ने वाली जीवनरेखा : सिंधिया

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
इंडिया पोस्ट सिर्फ़ एक सेवा नहीं, बल्कि हमारे देश के सुदूर कोनों को जोड़ने वाली एक जीवनरेखा भी है। यह बात केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने डाक विभाग वार्षिक व्यावसायिक बैठक के दौरान कही। उन्होंने इंडिया पोस्ट की कार्यशैली और लक्ष्य प्राप्ति को सराहनीय बताया। बैठक के दौरान, सभी सर्किल प्रमुखों ने अपने व्यावसायिक निष्पादन, क्षेत्रीय पहलों, चुनौतियों और विकास को गति देने की कार्यनीतियों पर प्रस्तुति दीं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने विभाग के मासिक ई-न्यूजलेटर, “डाक संवाद“ को भी लॉन्च किया।
नई दिल्ली में मंगलवार को डाक विभाग की बिजनेस मीट 2025-26 को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने इंडिया पोस्ट की कॉर्पोरेट शैली संरचना अपनाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पहल जवाबदेही को प्राथमिकता देती है। उन्होंने इंडिया पोस्ट को सार्वजनिक सेवा के उद्देश्य को बरकरार रखते हुए स्पर्धा के युग में नवीन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। सिंधिया ने कहा कि डाक विभाग भारत सरकार की उपलब्धियों के व्यापक मिशन का हिस्सा है।
डाक सचिव वंदिता कौल ने विभाग की पिछले वर्ष की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भविष्य की कार्यनीतिक प्राथमिकताओं पर जोर दिया, जिनमें और इंडिया पोस्ट को एक आधुनिक, सेवा-संचालित संगठन के रूप में निरंतर विकसित करना शामिल है। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न सर्किलों में 20 प्रतिशत से 30 प्रतिशत की महत्वाकांक्षी वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बैठक में देश भर के सर्किल प्रमुखों ने भारतीय डाक के व्यावसायिक रूपांतरण की रूपरेखा और एक प्रमुख लॉजिस्टिक्स एवं नागरिक-केंद्रित सेवा प्रदाता के रूप में इसकी उभरती भूमिका पर विचार-विमर्श किया। बैठक के दौरान, सभी सर्किल प्रमुखों ने अपने व्यावसायिक निष्पादन, क्षेत्रीय पहलों, चुनौतियों और विकास को गति देने की कार्यनीतियों पर प्रस्तुति दीं।