मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने त्यूनी में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

त्यूनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का सोमवार को त्यूनी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल दमाऊ के साथ स्वागत किया। त्यूनी स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य मंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को एक मांग पत्र सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि त्यूनी महाविद्यालय को स्व पंडित शिव राम के नाम से पहचाना जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूनी का उच्चीकरण किए जाने की मांग के साथ कार्यकर्ताओं ने जौनसार बावर में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौपट पर होने पर अपनी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जौनसार-बावर में समय पर खाद्यान्न वितरण के नाम पर घटिया गुणवत्ता का चावल वितरण किया जा रहा है। मुख्यमंत्रा ने कार्यकर्ताओं की मांग पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
इस मौके पर मधु चौहान पूर्व बीडीसी मेंबर राजाराम शर्मा पूर्व प्रधान झाडूराम, पूर्व प्रधान रामलाल, पूर्व प्रधान धनीराम, रतन चौहान, रमेश डोभाल, सीओ पंकज गैरोला, तहसीलदार युवराज सिंह तोमर, नायब तहसीलदार पूर्ण सिंह तोमर, थानाध्यक्ष राकेश शाह आदि मौजूद रहे।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने क्षेत्र की उपेक्षा का लगाया आरोप :
कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान सोमवार को रोहित ठाकुर के नामांकन के लिए त्यूनी पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण हिमाचल में दोबारा कांग्रेस सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के साथ छलावा किया है। जनता अब सब कुछ समझ गई है। इस मौके पर राजवीर राणा, चतर सिंह रावत, लायक राम शर्मा आदि मौजूद थे।
Key Words : Uttarakhand, Tyuni, CM, Party Workers, Dimands