सामाजिक सरोकार
अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था की पर्यावरण संरक्षण मुहिम

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था की ओर से देहरादून में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधे रोपकर जनमानस को जागरूक किया जा रहा है।
अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था की अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ. गार्गी मिश्रा ने बताया कि संस्था पर्यावरण संरक्षण के प्रति लंबे समय से जनजागरूक मुहिम चला रही है। इस मुहिम के तहत पौधरोपण के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।