उत्तराखंड

भारत में विज्ञान का इतिहास विषय पर दी जानकारी

डीबीएल संवाददाता /देहरादून

उत्तराखंड राज्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद यूकॉस्ट और वैली ऑफ वर्ड्स के संयुक्त तत्वावधान में आंचलिक विज्ञान केंद्र, विज्ञान धाम, झाझरा में भारत में विज्ञान का इतिहास विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ राजेंद्र डोभाल, महानिदेशक, यूकॉस्ट ने ने सेमिनार में आयोजित बु़िद्धजीवियों और छात्रों का स्वागत किया। डॉ संजीव चोपड़ा, इतिहासकार, पालिसी एनालिस्ट एवं सलाहकार, वैली ऑफ वर्ड्स साहित्य महोत्सव ने वैली ऑफ वर्ड्स के बारे में जानकारी दी।

सेमिनार में प्राचीन भारत के खगोल विज्ञान के बारे में टीआईएफआर मुंबई के डीन रहे मयंक वाहिया ने सेमिनार में विस्तार से जानकारी दी। जेएनयू के रिटायर्ड प्रोफेसर दीपक कुमार ने भारत में चिकित्सा का इतिहास पर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। तकनीकी सत्र में जवाहरलाल नेहरू फेलो, नई दिल्ली के दिनेश शर्मा ने सूचना प्रौद्योगिकी के इतिहास और डॉ आलोक कुमार कानूनगो, सहायक प्रोफेसर आईआईटी, गांधीनगर आदि ने अपने सत्र में महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इन्सा, नई दिल्ली के सलाहकार डॉ सीएम नौटियाल शोधार्थियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। साइंस सिटी, देहरादून के सलाहकार जीएस रौतेला ने सेमिनार में मौजूद सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

सेमिनार में डीबीआईटी, बीहाइव इंस्टीट्यूट, जेबीआईटी, एल्पाइन इंस्टीट्यूट, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी, जीआरडी गल्र्स डिग्री कॉलेज और उत्तरांचल यूनिवर्सिटी देहरादून के 250 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button