मुंबई में लॉंच हुआ लग्रों इंडिया स्टोर

मुंबई /देहरादून। लग्रों इंडिया, इलेक्ट्रिकल एवं डिजिटल बिल्डिंग इंफ्रॉस्ट्रक्चर में विश्व अग्रणी कंपनी, ने मुंबई में अपने अत्याधुनिक एक्सपीरिएंस सेंटर इन्नोवैल का उद्घाटन किया। इन्नोवल में इसके इंडिया ग्रुप कंपनी के उत्पाद प्रदर्शित किये जायेंगे- लग्रों , न्यूमेरिक एवं वालरैक। दुनिया भर में इनोवल फ्रांस, ग्रीस, चिली, ब्राजील, कोलंबिया, दुबई में स्थित हैं और अब पहली बार यह भारत के साथ एशिया प्रशांत क्षेत्र में कदम रख रहा है। मुंबई लॉन्च के बाद अहमदाबाद और चेन्नई में भी इसके स्टोर्स खोले जायेंगे।
इस मौके पर कंपनी के जीन चार्ल्स थुआर्ड, सीईओ एवं प्रबंध निदेशक ने कहा कि कंपनी ने विभिन्न उद्योगों और अपने उपभोक्ताओं के लिए उत्पाद समाधान विकसित किये हैं।डिजाइन अप्रोच डिजाइनियरिंग की अवधारणा पर आधारित है। इसमें इंजीनियरिंग की सभी तकनीकी खूबियां हैं लेकिन इनका समावेश सहज एवं आसान तरीके से किया गया है ताकि ग्राहक इन्हें अच्छे से समझ सकें।
समीर सक्सेना, डायरेक्टर मार्केटिंग, लग्रों इंडिया ने कहा लग्रों के पास अनेक बिजनेस वर्टिकल्स में इलेक्ट्रिकल एवं डिजिटल आधारभूत संरचना के उत्पादों की व्यापक पेशकश है, इनमें से अधिकांश समझने के लिए अत्यधिक तकनीकी हैं। उन्होंने बताया कि यह देश में पहली इलेक्ट्रिकल कंपनी है जिसने आकर्षक तरीके से उपभोक्ता उत्पादों में बेहद तकनीकी स्वभाव का संयोजन पेश किया है ताकि वे आसानी से अपने इस्तेमाल को समझ सकें।
Key words : Uttarakhand, Dehradun, Mumbai, LaGron India Store launches