उत्तराखंड

एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल ‘राष्ट्र का विकास’ : महाराज

कथित ‘घमंडिया गठबंधन’ को बोट देना देश को अस्थिरता करना है: महाराज

महाराज बोले एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल ‘राष्ट्र का विकास’

भिवंडी (महाराष्ट्र)/देहरादून। भाजपा को वोट देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी कार्यों का समर्थन, सामाजिक प्रगति और हाशिए पर मौजूद वर्गों के उत्थान की दिशा में एक कदम माना जाता है। जबकि कथित ‘घमंडी गठबंधन’ के लिए मतदान करना अस्थिरता और विकास की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के समान है।

उक्त बात भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तराखंड के लोक निर्माण, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व, संस्कृति एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को महाराष्ट्र के भिवंडी से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कपिल मोरेश्वर पाटिल के समर्थन में कामतघर, भिवंडी स्थित मोतीराम दादाजी काटेकर ग्राऊण्ड में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा के स्टार प्रचारक सतपाल महाराज ने ठाणे जिले के भिवंडी तालुका को भारत के पहले कार्बन न्यूट्रल गांव के रूप में विकसित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सभी भिवंडीकरों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि जहां कई वर्षों से अभी तक नल के माध्यम से पानी नहीं पहुंचा है, केंद्र सरकार की “हर घर नल से जल” योजना के तहत पानी पहुंचाने का काम चल रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की लाखों महिलाओं को लाभ होगा, जो कई वर्षों से अपने घरों के लिए पानी लाने के लिए सिर पर बर्तन लेकर दूर-दूर जाती थीं। नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र सरकार तेजी से बुनियादी सुविधाओं का विकास कर रही है। कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 44,000 करोड़ रुपये की लागत से मुंबई-बड़ौदा राजमार्ग का निर्माण किया जा रहा है।

महाराज ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी और हमारे एनडीए गठबंधन की विचारधारा केवल एक ही है ‘राष्ट्र का विकास’ ! उत्तर के हिमालय से, कन्याकुमारी तक और गुजरात के कच्छ से लेकर महाराष्ट्र, पूर्वांचल तक देश की जनता से हमारा आवाहन सिर्फ और सिर्फ ‘विकास’ है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने विचारों से कभी समझौता नहीं किया। इसी सरकार ने राम मंदिर का निर्माण किया, धारा 370 हटाकर जम्मू कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त किया। सबसे महत्वपूर्ण, ‘तीन तलाक़’ जैसे अन्यायकारी पद्धति को हटाकर मुसलमान समाज की बहनों-बेटियों को न्याय दिलाया। उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस जैसी राष्ट्रविरोधी ताकतों के साथ गठबंधन करके स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे की गौरवशाली राष्ट्रवादी विरासत को धोखा दिया है।

इस अवसर पर भिवंडी से भारतीय जनता पार्टी के लोक सभा प्रत्याशी कपिल मोरेश्वर पाटिल, भाजपा जिला अध्यक्ष, हर्बल पाटिल, संतोष, मनोज, प्रवीन, राजू, भरत, कल्पना, नरेश, मानसी राजेजी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button