उत्तराखंड

संत रविदास के विचारों और संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. पृथ्वी सिंह विकसित डिग्री कॉलेज धनौरी हरिद्वार में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प यात्रा में प्रतिभाग किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने संत रविदास जी महाराज के विचारों, आदर्शों और सामाजिक समरसता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महानिर्वाणी अखाड़े के श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज,बाबा हठयोगी महाराज,स्वामी प्रबोधनंद गिरी महाराज,महंत अरुणदास महाराज, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री खजान दास, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मधु सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button