उत्तराखंड

ऋषिकेश-गंगोत्री नेशनल हाईवे पर भूस्खलन से आवाजाही ठप

टिहरी। नरेंद्रनगर के ताछला में ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-94 पर भारी भूस्खलन से सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं। मार्ग में लगातार हो रहे भूस्खलन से कई राहगीर हाइवे में ही फंसे हुए हैं।

प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश से जगह-जगह भूस्खलन भी शुरू हो गया है। भारी बारिश के कारण ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के चलते आवाजाही ठप हो गई है। पहाड़ से लगातार मलबा गिर रहा है। जिसके चलते यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। मार्ग को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने जेसीबी मशीन मौके पर भेजा है।

लगातार हो रही बारिश से गढ़वाल मण्डल के कई जनपदों के मार्ग भूस्खलन से बाधित हो रहे है। जिससे आवाजाही बड़े पैमाने पर बाधित हो रही है। चारधाम यात्रा भी बरसात के मौसम में लगातार बाधित हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button