कालाबाजारी व जमाखोरी करने वालों पर करें सख्त कार्यवाही : सीएस

डीबीएल संवाददाता।
मुख्य सचिव उत्तराखंड आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में प्रदेश में खाद्यान्न एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ समीक्षा बैठक ली। उन्होंने मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
शुक्रवार को आयोजित बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेश में आमजन की रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की उचित दरों पर निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित विभागों को लगातार एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि बाजार में खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी एवं अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता एवं मूल्य स्थिति पर सतत् निगरानी रखी जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए सम्बन्धित विभागों द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाए जाएं तथा बाजारों, गोदामों एवं थोक विक्रेताओं की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।
बैठक मे आयुक्त खाद्य बीएल राणा, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर डॉ. एमएस विसेन, रीजनल मार्केटिंग ऑफिसर सीएम, घिल्डियाल एवं उपायुक्त निधि रावत मौजूद रहे।



