उत्तराखंड
उमेश अग्रवाल का जीवन जीवन संगठन और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा : सीएम

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
देहरादून में स्व. उमेश अग्रवाल की 66वीं जयन्ती के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मातृ-पितृ भक्ति दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने अग्रवाल की जयंती पर उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन संगठन, समाज और राष्ट्र सेवा को समर्पित रहा। उन्होंने भाजपा विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए दून उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक के रूप में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संघर्ष किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक सविता कपूर, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, अध्यक्ष महानगर सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अन्य गणमान्य मौजूद रहे।



