अपना दून

दून में दूरदर्शन और आकाशवाणी केंद्र का लोकार्पण

देहरादून। गुरूवार को केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संयुक्त रूप से देहरादून में दूरदर्शन एवं आकाशवाणी केन्द्र का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा कि दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के सहयोग से स्थानीय बोली, भाषा व संस्कृति की झलक मिलेगी। उत्तराखण्ड की विशिष्ट पहचान है। यह पहचान दूरदर्शन व आकाशवाणी के माध्यम से अच्छी तरह सामने आयेगा। 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि दूरदर्शन की विश्वसनियता व निष्पक्षता आज भी कायम है। उत्तराखण्ड में होने वाली चारधाम यात्रा के संदर्भ में सही व विश्वसनीय समाचार सेवा का प्रमुख माध्यम बनेगा तथा हमारी क्षेत्रीय पहचान को भी सामने लायेगा।

इस अवसर पर सांसद डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, माला राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, विधायक उमेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, Doordarshan and Aakashwani Center

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button