उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग के कांडई-मोलखाखाल मोटरमार्ग पर खाई में गिरी मैक्स, दो लोगों की मौत

रुद्रप्रयाग। पर्वतीय मार्गों में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते देर रात मैक्स गाड़ी खाई में गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक संकरोड़ी गांव के निवासी थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से वाहन से दो लोगों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। घटना कांडई-मोलखाखाल मोटरमार्ग पर मोलखाखाल से वापस आते समय एक मैक्स वाहन झुन्डोली के समीप बरसाती नाले में जा गिरी। स्थानीय लोगों को इस बात की जानकारी सुबह चली। घटना स्थल पहुंचे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को दे दी है। वहीं सूचना मिलते ही मृतक के गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बताते चलें कि बीते रोज उत्तरकाशी के झाला गांव को जाने वाले मार्ग पर भी एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। इस हादसे में भी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Key Words : Uttarakhand, Rudraprayag, Bolaro, Exident, two people killed

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button