उत्तराखंड
‘‘प्रेसीडेंट मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस’’ सम्मान से नवाजे जाएंगे दून के विपिन चाचरा

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखंड नागरिक सुरक्षा विभाग के वार्डन एवं घटना नियंत्रक अधिकारी विपिन कुमार चाचरा को राष्ट्रपति के गृह रक्षक एवं नागरिक सुरक्षा पदक ‘‘ प्रेसीडेंट मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस ’’ प्रदान किया जाएगा। विपिन कुमार चाचरा ने राष्ट्रपति सम्मान का श्रेय उत्तराखंड नागरिक सुरक्षा विभाग एवं अपनी टीम के साथियों को देते हुए हर्ष जताया है।
नागरिक सुरक्षा विभाग में वार्डन के पद पर विपिन कुमार चाचरा की नियुक्ति वर्ष 2012 में हुई थी। 2013 में उत्तराखंड में आई भीषण आपदा एवं 2019 कोविड काल के समय चाचरा ने अपनी टीम के साथ सराहनीय सेवायें प्रदान अपनी सेवानिष्ठा का परिचय दिया।
निष्ठावान सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है एमएसएम सम्मान :
मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (MSM) भारत सरकार की ओर ओर से पुलिस, अग्निशमन, गृह रक्षा (Home Guard) और सुधार सेवाओं (Correctional Service) के कर्मियों को उनकी मूल्यवान और निष्ठावान सेवाओं के लिए दिया जाने वाला प्रतिष्ठित पदक है।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले वार्डनों को मिलेगा CGHGCD DISC सम्मान :
नागरिक सुरक्षा विभाग उत्तराखंड, देहरादून की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिए वार्डनों को कमांडेंट जनरल होमगार्ड्स एवं निदेशक नागरिक सुरक्षा डिस्क (CGHGCD DISC) से सम्मानित किया जाएगा। विभाग की ओर से घटना नियंत्रक अधिकारी मुशीर अंजुम, पोस्ट वार्डन नितिन कुमार, सर्वेश कुमार, बीना उपाध्याय, डॉ0 संजीव कुमार, शिवम गुप्ता, उप पोस्ट वार्डन दीपक चौहान, अमरजीत सिंह गांधी, सेक्टर वार्डन संजय महलोत्रा एवं गुरनैन सिंह को सम्मान प्रदान किया जाएगा।
उपनियंत्रक एसके साहू हैं टीम के मागदर्शी :




