मुनस्यारी जा रही कार खाई में गिरी, 4 की मौत

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ से मुनस्यारी जा रही एक कार कालामुनी-बेटूलीधार के बीच अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात करीब 10 बजे कार संख्या यूके 05डीए, 2252 पिथौरागढ़ से मुनस्यारी जा रही थी। थल मुनस्यारी मार्ग में सर्वाधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में बेटुलिधार से लगभग दो किमी दूर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार प्रेम राम (55) पुत्र शेर राम निवासी नया बस्ती, मंजू देवी (40) पत्नी एसराम निवासी नया बस्ती, देवकी देवी (56) पत्नी कालू राम निवासी नया बस्ती और लक्ष्मण सिंह नितवाल (60) की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा चालक गणेश राम (27) पुत्र कालू राम निवासी नया बस्ती और जनक राम (17) पुत्र त्रिलोक राम निवासी नया बस्ती गंभीर रूप से घायल हुए है। गहरी खाई होने के कारण रेस्क्यु टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय ग्रामीणों ने भी रेस्क्यु टीम की मदद की। पिथौरागढ़ जिले में में इस साल की यह तीसरी घटना है जिसमें जानमाल का नुकसान हुआ है।
Key Words : Uttarakhand, Pithoragarh, Munsiyari, Car Exident, Four Die,