अपना दून

कालसी की न्याय पंचायत कोरूवा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विकासखंड कालसी के न्याय पंचायत कोरूवा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता सिंह ने क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनी तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से 506 लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया गया।

शिविर के दौरान स्थानीय नागरिकों द्वारा उप जिलाधिकारी डॉ. हर्षिता के समक्ष कुल 43 जनशिकायतें सुनी गईं। उप जिलाधिकारी ने सभी जनशिकायतों एवं समस्याओं को सुनकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उप जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी विभागीय अधिकारी शिकायतों के निस्तारण की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करें। इस दौरान उन्होंने विभागीय स्टालों का निरीक्षण भी किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर में ब्लाक प्रमुख सावित्री चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य महेन्द्र तोमर, प्रतिभा चौहान, सूरज तोमर, ममता राणा, ग्राम प्रधान विनिता देवी, सारदा चौहान, सविता राणा, दयानंद जोशी, रिया चौहान, बबीता देवी, अमित सिंह तोमर, प्रीती चौहान, विवेक रावत, राकेश नेगी, सुनीता देवी सहित तहसीलदार प्रदीप नेगी, खंड विकास अधिकारी जगत सिंह एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button