संस्कृति एवं संभ्यता

विंटर डेस्टिनेशन से अध्यात्म और टूरिज्म भी बढ़ा : महाराज

शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित हुआ विराट सद्भावना सम्मेलन

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

सनातन धर्म का मूल तत्व मानव धर्म है जिसमें सर्व मंगल का भाव समाहित है यही मानव धर्म है जिसकी आज की नितांत आवश्यकता है। यह बात श्री हंस प्रेम योग आश्रम बिंदुखत्ता में शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित विराट सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक गुरु और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का पावन पर्व हमें सामाजिक समरसता सौहार्द एवं समरसता का संदेश देता है।

महाराज ने कहा कि उत्तराखंड को पर्यटन की दृष्टि से आगे ले जाने का काम हो रहा है और विंटर डेस्टिनेशन पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक कारगर पहल की गई है। जब से विंटर डेस्टिनेशन की परिकल्पना को धरातल में लाया गया है तब से अध्यात्म के साथ-साथ टूरिज्म भी बढा है।

सद्भावना सम्मेलन में सतपाल महाराज ने यह भी कहा कि ग्राम पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह ब्लॉक प्रमुख तथा जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता से किए जाने की भी पहल कर रहे हैं ताकि पारदर्शिता बनी रहे एवं भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त किया जा सके।

इस अवसर पर बिंदुखत्ता के ग्रामीणों ने राजस्व गांव की दिशा में जल्दी पहल किए जाने को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अमृता रावत, सुयश रावत, विधायक डॉ मोहन बिष्ट, पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुमका, संतोष दुबे, ओमप्रकाश, देव सिंह राणा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button