उत्तराखंड
सीएम को हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष ने दिया निमंत्रण

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की। उन्होंने आगामी यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया और मुख्यमंत्री को 20 मई 2026 को हेमकुंट साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।



