सामाजिक सरोकार

हरियाली को संजोये रखने को रोपे पौधे

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
हरेला पर्व एवं कारगिल विजय दिवस के अवसर पर श्रद्धाकुंज ट्रस्ट की ओर से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। ट्रस्ट की फाउंडर दामिनी ममगाईं ने कहा हमारे पर्व एवं अग्रज विभूतियों को स्मरण के लिए निर्धारित किए गए दिवस हमें समाज और देश के प्रति अपने योगदान को याद दिलाते हैं।
 रविवार को जल संरक्षण पार्क कंडोली में हरियाली को कायम रखने के लिए श्रद्धाकुंज ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं एवं बच्चों ने मिलकर पार्क परिसर में नीम व अन्य प्रजाति के 15 छायादार पौधे लगाए। इस अवसर पर ट्रस्ट की फाउंडर दामिनी ममगाईं ने कहा कि पार्क एवं सार्वजनिक स्थलों में टहलने आने वाले लोगों को फूल, पौधे एवं हरियाली खूब आकर्षित करती है। ऐसे स्थानों को स्वच्छ रखना और हरियाली को संजोये रखना भी हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर ट्रस्ट की शालिनी सुरीरा, सर्वेश कुमार, दीपक मंडल, पूर्णिमा, रीवा, पंकज भार्गव सहित बच्चे एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button