संस्कृति एवं संभ्यता

बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष और अधिकारों की रक्षा का परिचायक : सीएम

आदि गौरव महोत्सव के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कलाकारों की हौसलाअ्फजाई की

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

दून के परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित आदि गौरव महोत्सव 2026 के दूसरे दिन भारत की समृद्ध जनजातीय विरासत और सांस्कृतिक विविधता का भव्य उत्सव देखने को मिला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, महापौर सौरभ थपलियाल, उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष लीलावती राणा, गीता राम गौर और सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। राज्य जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई), उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित यह चार दिवसीय महोत्सव देशभर के जनजातीय समुदायों, शिल्पकारों, लोक कलाकारों और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों को एक मंच पर ला रहा है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, आदि गौरव महोत्सव एक ऐसा सुंदर संगम है, जो हमें अपने जनजातीय भाई-बहनों के साथ जोड़ता है और उनकी विविध परंपराओं की समृद्धि को करीब से समझने का अवसर प्रदान करता है। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन और संघर्ष आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन हमें संघर्ष करते रहने और अपने अधिकारों एवं पहचान की रक्षा के लिए सदैव खड़े रहने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर जनजातीय कल्याण निदेशक एस.एस. टोलिया, उप निदेशक राजीव कुमार सोलंकी, उत्तराखंड शासन के समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. श्रीधर बाबू अददांकी सहित अन्य अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

128 जनजाति बहुल गांवों का होगा बेहतरीकरण :

सीएम धामी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में जनजातीय समुदायों के कल्याण और विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई हैं। उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान के अंतर्गत सात जनपदों के 128 जनजाति बहुल गांवों का चयन किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना तथा इन गांवों में सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button