सीएम के आश्वासन पर आशाओं ने खत्म की हड़ताल
![](https://devbhoomilive.com/wp-content/uploads/2017/12/CMVCM.jpg)
विकासनगर। सीएचसी विकासनगर के परिसर में 9 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरना दे रही आशाओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा मासिक वेतन फिक्स करने के आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल समाप्त कर दी। आशाओं की हड़ताल समाप्त करने पर स्वास्थ्य विभाग व तहसील प्रशासन ने चैन की सांस ली क्योंकि आशाओं ने अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू कर दी थी।
शनिवार को आशाओं का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक मुन्ना सिंह चौहान के नेतृत्व में सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मिला। आशाओं ने सीएम के सामने अपनी समस्याएं रखी तो सीएम ने उन्हें मासिक वेतन को फिक्स करने का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि बीते लंबे समय से भूख आंदोलनरत आशाओं के अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू करने से उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आ रही थी। सेहत गिरने से तहसील प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के माथे पर बल पड़े हुए थे। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने सीएम से वार्ता कराने का आश्वासन देकर आशाओं की भूख हड़ताल समाप्त करवाई थी। आश्वासन के बाद आशाओं ने भूख हड़ताल तो समाप्त कर दी थी लेकिन अपना धरना जारी रखा हुआ था। आश्वासन पर आशाओं ने अपनी अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त कर दी थी।
विधायक मुन्ना सिंह चौहान के साथ सीएम से मुलाकात करने गए आशाओं के प्रतिनिधिमंडल में संगठन की अध्यक्ष सलिता चौहान, सुशीला देवी, गोमती, सावित्री चौहान शामिल थीं।
Key Words : Uttarakhand, Dehradun, CM, Asha workers strick