उत्तराखंड

आशा, आंगनबाड़ी और भोजन माताओं की मांगों पर कार्यवाही का आश्वासन

सीएम धामी से मुलाकात कर आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी एवं भोजन माता कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने मांगों को पूरा करने का किया अनुरोध

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन तथा उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष शिव दुबे, महामंत्री लोकेश देवी, कोषाध्यक्ष कलावती चन्दोला, जिलाध्यक्ष सुनीता चैहान, आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन से चित्रकला, लक्ष्मी पन्त, रंजना गुलेरिया, मनीषा राणा, सुनीता रावत, उत्तराखण्ड भोजन माता कामगार यूनियन से मोनिका मौजूद रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button