राष्ट्रीय

बस्तर क्षेत्र विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा : राष्ट्रपति मुर्मु

बस्तर संभाग के प्रतिनिधिमंडल ने राष्‍ट्रपति से की मुलाकात, बस्तर पंडुम सांस्कृतिक आयोजन को राष्‍ट्रपति ने सराहा

डीबीएल संवाददाता।

बस्तर संभाग के एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर सरकार की ओर से आदिवासी परंपराओं, रीति रिवाजों और संस्कृति के संरक्षण के लिए आभार जताया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने बस्तर पंडुम सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर की गौरवशाली परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान का उत्सव है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों ने युवाओं को अपनी विरासत से जुड़ने का अवसर मिलता है। ऐसे कार्यक्रम पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं और रोजगार के अवसर भी उत्‍पन्‍न करते हैं।

राष्ट्रपति ने सामाजिक जीवन और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में मांझी और चालकी की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे समुदाय और प्रशासन के बीच एक प्रभावी सेतु के रूप में कार्य करते हैं। उन्‍होंने विश्वास व्‍यक्‍त किया कि वे अपने समर्पण और नेतृत्व से समाज में सुख-शांति और समृद्धि के लिए कार्य करते रहेंगे।

राष्ट्रपति ने कहा कि जनजातीय समुदाय के युवा शिक्षा, विज्ञान, कला और खेल-कूद के क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। जनजातीय समुदाय के लोगों में खेल और कला की नैसर्गिक प्रतिभा होती है। उन्होंने हाल ही में छत्तीसगढ़ में बस्तर ओलंपिक खेलों के आयोजन को भी सराहा।

इस अवसर पर केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button