उत्तराखंड
सीएम रावत ने किया मुख्यमंत्री आवास में गृहप्रवेश
![](https://devbhoomilive.com/wp-content/uploads/2017/03/CM-Photo-03-dt.29-March-2017.jpg)
देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधिवत पूर्जा अर्चना के बाद बुधवार को न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश कर लिया। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सुनीता रावत, पुत्रियों सहित अन्य परिवारजन उपस्थित थे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, केबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, मदन कौशिक, डॉ. हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धनसिंह रावत, विधायक गणेश जोशी, मुख्य सचिव एस.रामास्वामी सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
Key Words : Uttarakhand, Dehradun, CM, CM Residence, Steps Up