खेल

दिव्यांग खिलाड़ियों को सीएम ने दीं शुभकामनाएं

 देहरादून। बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रहे दिव्यांग खिलाड़ियों से भेंट की। विधानसभा में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रावत ने दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रदेश को पदक दिलवाएंगे। शारीरिक कमी के बावजूद इनमें खेलने का उत्साह दूसरों को भी सकारात्मकता का संदेश देता है। प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर में होना है।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, CM, greetings, Divyanga  players

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button