स्वास्थ्य

दून के कोरोनेशन अस्पताल को मिला बेस्ट सरकारी अस्पताल का प्रमाणपत्र

एनक्यूएएस प्रमाणन से राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान, मरीजों को मिलेगी बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं

डीबीएल संवाददाता / देहरादून।

राजधानी देहरादून स्थित जिला चिकित्सालय कोरोनेशन अस्पताल को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणपत्र से नवाजा गया है। केंद्रीय विशेषज्ञ टीम के विस्तृत निरीक्षण और ऑडिट में अस्पताल ने 90.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर यह सम्मान हासिल किया है।

स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे ने जिला कोरोनेशन अस्पताल की उपलब्धि पर कहा कि उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। साथ ही यह राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। स्वास्थ्य सचिव सचिन कुर्वे ने अस्पताल की पूरी टीम, डॉक्टरों और कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की उपलब्धियां अन्य संस्थानों के लिए भी मागदर्शी व प्रेरणादायक बनती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button