उत्तराखंड
द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
![](https://devbhoomilive.com/wp-content/uploads/2022/07/CM-Photo-07-dt.-11-July-2022.jpeg)
डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के उत्तराखंड आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून कलेक्ट्रेट स्थित शहीद स्थल जाकर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी और उत्तराखण्ड के सांसदगणों एवं विधायकगणों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, भाजपा प्रदेश मदन कौशिक, सांसदगण एवं विधायकगण उपस्थित थे।