रा0इ0कॉ0 मालदेवता में अभिभावक शिक्षक संघ का गठन
डीबीएल संवाददाता / देहरादून।
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, मालदेवता में अभिभावक शिक्षक संघ पीटीए की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं का अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से नई पीटीए कार्यकारिणी के अध्यक्ष के लिए महावीर सिंह कोटवाल को चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में किशोरी लाल नौटियाल को सचिव, संजीव कुमार सैनी को सह सचिव एवं अंजलि कुल्हान को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कॉलेज प्रधानाचार्या हिमानी बिष्ट को पीटीए कार्यकारिणी के संरक्षक का दायित्व दिया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में रमेश पंवार, विक्रम सिंह पंवार, दिनेश कैन्तुरा, वीर सिंह राणा, अर्जुन कुमार, शिव प्रसाद डंगवाल, सुरेंद्र कंसवाल, अंजली बिष्ट, मुन्नी देवी, मधु देवी, सुनीता देवी, संजीता देवी, रीना पोखरियाल शर्मा और अनीता भंडारी को चुना गया।
प्रधानाचार्य हिमानी बिष्ट ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए अभिभावकों व शिक्षकों का आपसी समन्वय बेहद जरूरी है।



