शिक्षा
शैक्षणिक भ्रमण: राष्ट्रपति मुर्मू से मिले एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र

डीबीएल संवाददाता।
कालसी ब्लॉक में स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रों ने शैक्षिक भ्रमण के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति भवन परिसर में भ्रमण कर नई जानकारियां भी जुटाईं।
तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र नई दिल्ली स्थित कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक, ऐतिहासिक एवं ज्ञानवर्धक स्थलों का भ्रमण भी करेंगे। इस भ्रमण सेे छात्रों के आत्मविश्वास और करियर को नई दिशा मिलेगी।



