उत्तराखंड

सीएम ने किया पं. दीनदयाल उपाध्याय पर आधारित काॅमिक्स का विमोचन

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को नगर निगम प्रेक्षागृह में दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक अभिनव व्यक्तित्व थे। विकास की पंक्ति में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को ऊपर उठाना उनके जीवन का सबसे मूल मंत्र रहा है। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने भौतिकता को जीवन का अन्तिम लक्ष्य समझा।

सीएम ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उन्होंने जीवन में टकराव को नहीं देखा। हम सब किसी न किसी रूप में एक दूसरे से जुड़े हैं, वे इस विचारधारा को लेकर आगे बढ़े। उनका मानना था कि सृष्टि भी कहीं और जुड़ी है। उन्होंने परमेष्टि तक की बात की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन को हमें पूरा करना है। उनके जीवन दर्शन को प्रतिष्ठित करने में संस्थाओं की बड़ी भूमिका रही है। इस अवसर मुख्यमंत्री ने अरूण मिश्र द्वारा लिखित पं. दीनदयाल उपाध्याय पर आधारित काॅमिक्स का विमोचन भी किया।

अभिनन्दन समारोह में मेयर एवं विधायक विनोद चमोली, विधायक हरबंस कपूर, विधायक खजान दास, पं दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण मिश्रा, पं दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की प्रदेश अध्यक्ष सुभा वर्मा, संरक्षक गोपाल कृष्ण मित्तल आदि उपस्थित थे।

Key Words : Uttarakhand, Dehradun, CM, Pt Deendayal Upadhyay, launches Comics

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button