उत्तराखंड

नेगीदा के स्वास्थ्य में हो रहा सुधार

देहरादून। लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्हें अभी भी आइसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। अस्पताल में दवा और दुआओं का नेगीदा के स्वास्थ्य पर असर दिख रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे। नरेंद्र सिंह नेगी के पुत्र कविलाश नेगी ने मीडिया को बताया कि बीते दिनों की अपेक्षा उनके पिता के स्वास्थ्य में काफी सुधार है। वह लोगों को पहचान रहे हैं और रिस्पांस भी दे रहे हैं। उधर, प्रशंसकों के बीच नेगीदा की सलामती के लिए दुआओं का दौर लगातार जारी है। आम व खास उनका हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। काबीना मंत्री मदन कौशिक और सतपाल महाराज भी उनका हाल जानने मैक्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

सुशीला बलूनी की तबियत भी बेहतर
देहरादून। मैक्स अस्पताल में भर्ती राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के स्वास्थ्य में भी लगातार सुधार हो रहा है। वह आइसीयू वार्ड में भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले दिनों की अपेक्षा उनकी तबियत में काफी सुधार दिख रहा है। उनका हाल जानने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है।

Key words : Uttarakhand, Dehradun, Narendra Negi, Sushila baluni, Max Hospital

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button