उत्तराखंड
गंगोत्री जा रही बुलेरो भागीरथी में गिरी, 12 लापता

शांति टम्टा
उत्तरकाशी। भटवाड़ी-हर्षिल मार्ग पर भुक्की हेल्हुगाड के निकट सवारियों से भरी बुलेरो के भागीरथी नदी में समा जाने से वाहन में सवार सभी 12 लोग लापता बताये जा रहे हैं। राहत व बचाव का कार्य जारी है। लापता लोगों की खोजबीन में एनडीआरएफ और पुलिस के जवान रात से ही जुटे हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम भटवाड़ी-हर्षिल मार्ग पर गंगोत्री की ओर जा रहा एक बुलेरो वाहन 10/टीए0121 अनियंत्रित होकर भुक्की हेल्हुगाड के निकट भागीरथी नदी में समा गया। पुलिस के अनुसार वाहन में करीब 12 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी जिलाधिकारी उदय सिंह राणा ने आपदा कंट्रोल रूम से राहत व बचाव के निर्देश दिए, जिसके बाद जिलाधिकारी पीएल शाह, पुलिस अधीक्षक ददलपाल, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए। भागीरथी के तेज बहाव के चलते लापता लोगों की खोजबीन में भारी दिक्कतें आ रही हैं।
ये लोग हैं लापता :
1. गिरीश नौटियाल पुत्र जयानंद – चालक
2. देवेन्द्र सिंह राणा
3. बिंद्रा देवी पत्नी देवेन्द्र सिंह
4. शैलजा देवी पत्नी राजेंद्र सिंह
5. पुष्प देवी पत्नी जीतेन्द्र सिंह
6. कविता देवी पत्नी विजेंद्र राणा
7. जीतेन्द्र सिंह पुत्र गोविन्द सिंह
8. अनूप राणा पुत्र गोविन्द सिंह
9. सुनील पुत्र श्याम सिंह
10. प्रवेश पुत्र शीशपाल सिंह परमार
11. अनामिका पुत्री विजेंद्र सिंह राणा
12. मनीषा पुत्री राजेंद्र सिंह राणा
Key Words : Uttarakhand, Uttarkashi, Buloro fell into the Bhagirathi, 12 missing